फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफलता पाने को भगवती का आशीर्वाद जरूरी : चंचल

विज्ञापन
विज्ञापन
सफलता पाने को भगवती का आशीर्वाद जरूरी : चंचल
विज्ञापन

-- भजन गायक नरेंद्र चंचल ने तीर्थनगरी में किए मां गंगा के दर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
तूने मुझे बुलाया शेरा वालिए, चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है... जैसे सुपरहिट भजनों की प्रस्तुति देने वाले प्रख्यात भजन गायक नरेंद्र चंचल ने कहा कि जय माता दी नाम स्मरण करने से ही जीवन में आए कष्टों को सहन करने की सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। तीर्थनगरी पहुंचने पर गायक नरेंद्र चंचल को न्यू स्टार क्लब की ओर से गंगाजलि भेंट की गई। हरिद्वार में आयोजित भजन संध्या में प्रस्तुतियां देने आए गायक नरेंद्र चंचल ने तीर्थनगरी पहुंचकर मां गंगा के दर्शन किए। यहां गंगानगर में उन्होंने न्यू स्टार क्लब के संस्थापक केके सचदेवा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए मां भगवती का आशीर्वाद होना जरूरी है।
विज्ञापन

साथ ही उन्होंने समाज से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को बढ़ावा देने की अपील भी की। उन्होंने बताया फिल्म बॉबी में मंदिर-मस्जिद तोड़ो गीत प्रस्तुति के लिए उन्हें बेस्ट मेल अवार्ड से नवाजा गया था। नरेंद्र चंचल ने फिल्म रोटी कपड़ा और मकान में बाकी कुछ बचा तो महंगाई मार गई, फिल्म काला सूरज में दो घूंट पिला दे साकिया आदि सुपरहिट गीत गाए हैं। इस दौरान क्लब की ओर से टी-सीरिज के डायरेक्टर दर्शन कुमार, डीपी नारंग, महेंद्र, सतीश अरोड़ा को भी गंगाजलि भेंट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें