फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में अगले 72 घंटे छाया रहेगा कोहरा-पाला

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

प्रदेश में अगले 72 घंटे पाले और कोहरे का प्रकोप बढ़ेगा। मौसम विभाग ने इसकी चेतावनी जारी कर दी है। हालांकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। आने वाले समय में यह ठंड शीतलहर का रूप ले सकती है।
विज्ञापन

प्रदेशभर में लगातार दूसरे दिन ठंड का असर जारी रहा। बृहस्पतिवार को सुबह कुछ जगहों पर सूरज तो निकला, लेकिन ठंडी हवाओं ने जीना मुहाल कर दिया। सुबह भारी कोहरे से मैदानी इलाकों में देर से सूरज नजर आया। धूप की गर्माहट भी अपेक्षाकृत कम थी। दिन का अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। राजधानी में भी सुबह के वक्त घना कोहरा और हल्की हवाओं से मौसम ठंडा रहा। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेशभर में अगले 72 घंटे कोहरा और पाले का प्रकोप बढ़ेगा। उत्तराखंड के हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर में 72 घंटे कोहरा छाने की चेतावनी जारी की गई है। पर्वतीय क्षेत्रों में अगले 72 घंटे पाला पड़ेगा। कोहरे और पाले की वजह से प्रदेशभर में ठंड का प्रकोप बढ़ सकता है। शुक्रवार को ज्यादातर जगहों पर आसमान साफ रहेगा। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें