फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनोत्री व गंगोत्री हाईवे रहा एक घंटे बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी (ब्यूरो)। जिले में देर रात तक रुक-रुककर हुई बारिश से बृहस्पतिवार सुबह यमुनोत्री और गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हो गए। मोटर मार्ग पर मलबा आने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सीमा सड़क संगठन के कर्मचारियों ने मार्ग पर जमा मलबे के ढेर को हटाया। उसके बाद यात्रा सुचारु हुई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को यमुनोत्री राजमार्ग पर धरासू के समीप सुबह छह से सात बजे तक राष्ट्रीय राजमार्ग बंद रहा। बीआरओ ने जेसीबी की मदद से मार्ग पर जमा मलबे का हटाकर यातायात सुचारु किया। वहीं गंगोत्री राजमार्ग पर नालूपानी के समीप रुणवासा में मलबा आने से सुबह साढ़े पांच बजे से सुबह साढे़ छह बजे तक राजमार्ग बाधित रहा। मार्ग पर जमा मलबे को बीआरओ कर्मचारियों ने जेसीबी की मदद से हटाकर यातायात सुचारु किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें