फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान की छत टूटने से चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़ (ब्यूरो)। तेज बारिश के चलते बुधवार रात को गढ़वाल गाड़ गांव में एक भवन की छत टूटने से चार लोग घायल हो गए। घायलों का गांव के नजदीक एक क्लीनिक पर उपचार कराया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह चौहान ने बताया कि गत बुधवार रात को मूसलाधार बारिश के चलते गढ़वाल गाड़ गांव निवासी संग्राम सिंह के भवन की छत टूट गई। जिसमें संग्राम सिंह, कशरी देवी, बहू पुलमा देवी तथा जल्मा देवी को मामूली चोटें आई हैं। छत टूटने की आवाज सुनकर गांव के अन्य लोग मौके पर आए और घायलों को उपचार के लिए एक निजी क्लीनिक पर ले गए। वहीं राजस्व उप निरीक्षक दिनेश राणा ने बताया कि मकान क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली। मुआयना कर क्षति का आंकलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें