अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
भाजपा ने देश में जीएसटी लागू करने का स्वागत किया। उन्होंने एक- दूसरे को मिष्ठान वितरण कर जीएसटी को देश के विकास के लिए बड़ा निर्णय बताया।
शनिवार को खन्नानगर स्थित कार्यालय पर भाजपा के मध्य हरिद्वार मंडल अध्यक्ष कामनी सडाना के नेतृत्व में जीएसटी लागू होने पर शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी। मदन कौशिक ने कहा कि जीएसटी बहुत बड़ी उपलब्धि है। इससे देश का विकास होगा और आमजन को अनेकों टैक्स से राहत मिलेगी। कामनी सडाना ने कहा कि जीएसटी व्यापारियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। मंडल उपाध्यक्ष मृदुल कौशिक एवं प्रियव्रत गुप्ता ने कहा कि इससे बढ़ते दामों में निश्चित तौर पर कमी आएगी। मंडल मंत्री हैदर नकवी एवं राकेश नौटियाल ने कहा कि अब एक कर के रूप में ही लोगों को टैक्स की भरपाई देनी होगी। कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जीएसटी प्रणाली को लेकर जन जागरूकता अभियान चलाएंगे। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष नरेश शर्मा, पार्थ दुबे, रवि जैसल, सौरभ शर्मा, आदित्य बंसल, मनीष लखानी, बंसत अरोड़ा, गुलशन शर्मा, पुष्पांजलि, संगीता गुप्ता, आदि शामिल रहे।
गंगाघाट पर शंख बजाकर किया जीएसटी का स्वागत
हरिद्वार। जीएसटी लागू करने से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा नेता संजय चोपड़ा के नेतृत्व में ललतारौ चौक से सुभाष घाट तक जीएसटी के समर्थन में जनजागरण यात्रा निकाली। उन्होंने जीएसटी अपनाओ देश को और विकसित बनाओ के नारों के साथ उद्घोष किया। थालियां चिमटे बजाकर जनता को जीएसटी कानून के प्रति आकर्षित किया। संजय चोपड़ा ने कहा कि जीएसटी से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा और कई प्रकार के करों से आम जनता को छुटकारा मिलेगा। खाने पीने व रोजमर्रा की वस्तुएं, स्वास्थ्य, सड़क शिक्षा सस्ती दरों पर जनता को उपलब्ध होगी। इस मौके पर विवेक त्यागी, भूपेंद्र राजपूत, राकेश त्यागी, छोटेलाल शर्मा, मान सिंह, प्रभात चौधरी, विरेंद्र सिंह, मोहनलाल, श्यामजीत, राजकुमार, तसलीम अहमद, धर्मपाल कश्यप, यामीन अंसारी, मुन्नी देवाी, ओमप्रकाश कालियान, तेजपाल सिंह, जयसिंह बिष्ट, मनीराम जगमोला, राजेश तोमर, राजाराम, रणजीत नेगी, मनोज मंडल, मोतीराम, सुमन गुप्ता, नीतू रावत, रानी देवी, सुमित्रा देवी, आशा देवी, चंद्रकांता, गोपाल कृष्ण, साधुशरण पंडित, बसंत कुमार आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
भाजयुमो सप्तऋषि मंडल के कार्यकर्ताओं ने शिवमूर्ति चौक पर एकत्र होकर जीएसटी लागू किए जाने पर हर्ष जताया। इस मौके पर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष विदित शर्मा, महामंत्री दीपांशु विद्यार्थी, चंद्रकांत पांडेय, मंडल मंत्री प्रदीप त्यागी एवं विशाल शर्मा ने कहा कि लघु व्यापारियों की तरक्की के द्वार खुलेंगे।
जीएसटी से होगा इंस्पेक्टर राज समाप्त
व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि जीएसटी देकर देश से इंस्पेक्टर राज समाप्त होगा। अब सबको अपने कामों का हिसाब देना होगा। गरीबों का हक लूटने वाले और जमाखोरों पर सरकार ने जीएसटी लगाकर पूरी तरह नियंत्रण कर लिया है। चौधरी ने कहा कि जिन स्वयंभू व्यापारी नेताओं ने बंद का आह्वान किया था हरिद्वार जिले के तमाम व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान खोलकर जीएसटी लागू करने के फैसले का समर्थन कर स्वयंभू व्यापारी नेताओं को उनकी जमीनी हकीकत याद दिला दी है।