रुद्रप्रयाग। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जिला जज हरीश कुमार गोयल और डीएम मंगेश घिल्डियाल ने पुरसाड़ी जेल का संयुक्त निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कैदियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनी।
बुधवार को निरीक्षण के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जेल में कैदियों के लिए विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन भी किया। प्राधिकरण के सचिव व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुधीर तोमर एवं सिविल जज जूनियर डिवीजन संजय सिंह ने कैदियों को कानून की जानकारी दी। कहा कि कानून में अपराध के लिए सजा के साथ कैदियों के जीवन को सुधारने का प्रावधान भी है। डीएम घिल्डियाल ने जेल में जरूरी व्यवस्थाओं के लिए जेलर को जरूरी निर्देश दिए। इस अवसर पर भूपेश जोशी, उदय सिंह मिंगवाल, सुदामा लाल, संजय सिंह आदि मौजूद थे। ब्यूरो