फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश पर मिटने की शपथ के साथ ITBP में शामिल हुए 'शेर'

Thu, 11 Feb 2016 07:51 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला ब्यूरो, मसूरी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल में 48 सप्ताह के कठोर प्रशिक्षण के बाद देश की आन-बान-शान की शपथ लेने के बाद 90 अधीनस्थ अधिकारी बल की मुख्य धारा में शामिल हो गए।
विज्ञापन


गुरुवार को ब्रास बैंड की समधुर धुन पर गजब का आत्म विश्वास लिए इन नवसैन्य अधीनस्थ अधिकारियों ने परेड ग्राउंड के चारों और कदमताल करते हुए शानदार मार्च पास्ट किया। राष्ट्रध्वज और बल ध्वज के तले देश पर मर-मिटने की शपथ ली।

गुरूवार सुबह भारत-तिब्बत सीमा पुलिस अकादमी के परेड मैदान में 28वें एसआई जीडी बेसिक कोर्स की दीक्षांत एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि अकादमी के निदेशक नागेंद्र सिंह ने नवसैन्य अधिकारियों की हौंसला आफजाई की। इससे पूर्व निदेशक ने परेड का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज से ये अधिकारी बल की मुख्य धार में शामिल हो गए हैं। इन नवसैन्य अधीनस्थ अधिकारियों के सामने कई चुनौतियां है। प्रशिक्षण के दौरान जो कुछ भी सिखाया गया। वह ड्यूटी और युद्घकाल के समय काम आएगा। सीमाओं पर जवान जागता है तब देश के लोग घरों में आराम से सोते हैं। इसलिए सेना के प्रति लोगों में और अधिक सम्मान होना चाहिए।

नवसैन्य अधीनस्थ अधिकारियों में हरियाणा और उत्तर प्रदेश से 21-21, उत्तराखंड-15, बिहार-7, राजस्थान-4, दिल्ली-3, जम्मू-काश्मीर-3, छत्तीसगढ़-1, चंडीगढ़-2, आंध्र प्रदेश-1, हिमाचल प्रदेश-3, मणिपुर-6, मध्यप्रदेश-1, महाराष्ट्र-1, उड़ीसा-1, नागालैंड-1 युवा अधिकारी शामिल हैं।

इस मौके पर संपूर्ण गतिविधियों के लिए उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल के उपनिरीक्षक राकेश चंद्र सिंह सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षणार्थी के पदक से सम्मानित किया गया। बेस्ट मार्क्स मेन शिवाल गुरूंग, बेस्ट कंडक्ट के लिए समस्तान यंगजोर, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी मनीष और सहनशीलता के लिए लेशिओ डी को नवाजा गया। परेड में विशिष्ट अतिथि देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद दाते भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें