मसूरी में खराब मौसम के कारण बूस्टर डोज लगाने कम संख्या मे पहुंचे लोग। शहर के छह वैक्सीनेशन सेंटर ?
- फोटो : MUSSOORIE
मसूरी में सोमवार से हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंटलाइन वर्कर को कोरोना वैक्सिन की बूस्टर डोज दी गई। शहर में बनाए गए वैक्सीनेशन सेंटरों में पहुंचे 60 से ऊपर आयु वर्ग के लोगों को भी बूस्टर डोज लगाई गई। हालांकि मौसम खराब होने से कम ही लोग वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुंचे।
उप जिलाचिकित्सालय लंढौर के सीएमएस डॉ. यतेन्द्र सिंह ने बताया कि बूस्टर डोज के लिए एलबीएस अकादमी, सीएचसी, राधाकृष्ण मंदिर परिसर, सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज, आईटीबीपी अकादमी और लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर छह केंद्र बनाए गए थ। इनमें हेल्थ वर्कर, फ्रंटलाइन वर्कर और 60 से अधिक आयु वर्ग के लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई। वैक्सीनेशन प्रभारी डॉ. अभिनव वैदिक ने बताया कि इनमें 42 हेल्थ वर्कर, 13 फ्रंटलाइन वर्कर और 30 डोज 60 से अधिक आयु वर्ग के लोगों को लगाई गई। मंगलवार से आठ केंद्रों में बूस्टर डोज लगाई जाएगी। एलसीएच और आईटीएम में दो केंद्र बनाए गए। इस मौके पर कोविड नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप राणा ने बताया कि ओमिक्रान के खतरे को देखते हुए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। संवाद