फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: जमीन दिलाने के नाम पर ठग लिए 85 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन लोगों के खिलाफ प्रेमनगर थाने में दर्ज किया गया मुकदमा
विज्ञापन


जमीन दिलाने के नाम पर कोल्हूपानी निवासी युवराज क्षेत्री से 85 लाख रुपये ठग लिए गए। क्षेत्री की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ प्रेमनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। क्षेत्री ने पुलिस को बताया कि वह रामनगर डांडा में जमीन खरीदना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने रानीपोखरी निवासी रमेश सिंह से मुलाकात की।
रमेश ने उन्हें रामनगर निवासी बृजमोहन सिंह सिंधवाल से मिलवाया। दोनों ने उन्हें रामनगर डांडा के रहने वाले रमेश सिंह की जमीन दिखाई। इसका सौदा 85 लाख रुपये में हुआ। क्षेत्री ने सौदा पक्का होने के बाद बतौर एडवांस इन्हें 22 लाख रुपये दे दिए और करीब 6.5 बीघा जमीन का अनुबंध कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद क्षेत्री ने उन्हें बाकी रकम के साथ कुल 85 लाख रुपये अदा कर दिए। बावजूद इसके तय समय पर इस जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई। क्षेत्री ने इसके बारे में पूछा तो महीनों से टाल मटोल कर रहे हैं। अब क्षेत्री का फोन भी नहीं उठाया जा रहा है। एसओ प्रेमनगर गिरीश नेगी ने बताया कि इस मामले में बृजमोहन सिंधवाल, सतेंद्र सिंह और रमेश सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें