फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक अप्रैल से अनवरत मिलेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
एक अप्रैल से अनवरत मिलेगी बिजली
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। यूपीसीएल समेत देश के तमाम राज्यों में बिजली कंपनियां बिजली की कमी का हवाला देकर कटौती नहीं कर पाएंगी। ऊर्जा मंत्रालय ने सभी राज्यों को पत्र भेजकर कहा है कि वे एक अप्रैल के बाद अनवरत बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराएं। इस संबंध में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री व सचिव की तमाम राज्यों के अधिकारियों के साथ इस संबंध में बैठक भी हो चुकी हैं।
उल्लेखनीय है कि राज्य में यूपीसीएल उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति करती है। बिजली आपूर्ति अनवरत रहे, इसके लिए यूपीसीएल यूजेवीएनएल के साथ ही एनर्जी एक्सचेंज समेत अन्य उत्पादन कंपनियों से बिजली खरीदती है। ठंड के मौसम में यूजेवीएनएल में बिजली उत्पादन कम होने की वजह से यूपीसीएल को केेंद्रीय पूल से अधिक बिजली खरीदनी पड़ती है। कभी कभार केेंद्रीय पूल में बिजली की कमी होने की वजह से यूपीसीएल को बिजली कटौती कर इसकी भरपाई करनी पड़ती है। बिजली कटौती की वजह से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

अब यूपीसीएल समेत देश की तमाम बिजली सेवा प्रदाता सरकारी व निजी कंपनियां बिजली की कमी का हवाला देकर कटौती नहीं कर पाएंगी। ऊर्जा मंत्रालय ने सभी राज्यों के साथ ही बिजली कंपनियों को कहा है कि वे बिजली की कमी का हवाला देकर कटौती न करें। यदि राज्यों में बिजली उत्पादन कम हो तो केंद्रीय पूल से बिजली खरीदकर आपूर्ति की जाए।
विज्ञापन

इस संबंध में यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक बीसीके मिश्रा ने बताया कि ऐसी जानकारी तो मिली है लेकिन अभी कोई पत्र नहीं मिला है। जहां तक बिजली आपूर्ति का सवाल है तो अन्य राज्यों की तुलना में उत्तराखंड में बिजली आपूर्ति की स्थिति काफी ठीक है। जितनी बिजली कम पड़ती है उसे केंद्रीय पूल से खरीद लिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें