फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

177 करोड़ का बकाया देने में आनाकानी कर रहा यूपी वन विकास निगम

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। राज्य गठन के साथ ही उत्तर प्रदेश वन विकास निगम, उत्तराखंड वन विकास निगम का 177 करोड़ रुपये दबाए बैठा है। इसको लेकर दोनों राज्यों के मुख्य सचिवों के बीच कई वार्ताएं भी हो चुकी हैं। बावजूद पैसा जारी नहीं किया।
विज्ञापन

वर्ष 2000 में उत्तराखंड बना। उस समय उत्तर प्रदेश वन विकास निगम ने चल-अचल संपत्तियाें का बंटवारा तो कर दिया, लेकिन निगम ने जो कमाई की थी उसका बंटवारा नहीं किया। हिसाब-किताब किया तो पता चला कि यूपी वन विकास निगम को उत्तराखंड वन विकास निगम को 177 करोड़ रुपये देना है। उस समय से उत्तराखंड सरकार पत्राचार कर रही है। दोनों राज्यों के मुख्य सचिवों के बीच पैसे देने को जून-2018 में सहमति बनी। लेकिन, अभी तक उत्तराखंड को पैसा जारी नहीं किया। इस संबंध में वन विकास निगम के प्रबंध निदेशक गंभीर सिंह ने बताया कि यूपी वन विकास निगम के प्रबंध निदेशक से वार्ता की जा रही है। जल्द बजट मिलने की उम्मीद है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें