फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आठवीं तक के बच्चों को रोजाना खेल की एक क्लास अनिवार्य

विज्ञापन
अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।

विज्ञापन


पढ़ाई के साथ बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने रोजाना खेल की एक क्लास अनिवार्य कर दी है। बोर्ड ने स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा को कक्षा एक से आठवीं तक लागू कर दिया है।

नई अधिसूचना नए सत्र 2019-20 के लिए लागू हो गई है। इसके तहत सभी स्कूलों में इसका अनुपालन सुनिश्चित करना होगा। स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा को मुख्य विषय के तौर पर लिया जाएगा, लेकिन इस मुख्यधारा में जुड़े नए विषय की कोई परीक्षा नहीं होगी। अधिसूचना में स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि इस खेल की कक्षा में बच्चों को किसी भी तरह के सिद्धांत आदि न पढ़ाए जाएं, बल्कि यह कक्षा सिर्फ प्रयोगात्मक रहेगी।
विज्ञापन


इन खेलों का होगा आयोजन
टीम गेम : कबड्डी, फु टबॉल
नेट गेम : बैडमिंटन, वॉलीबॉल
इनिंग गेम : क्रिकेट
एथलेटिक्स : दौड़भाग वाले खेल

सामाजिक परियोजना : बच्चों को समाज से जुड़ी परियोजनाओं में हिस्सा लेना होगा। यह तय किया जाएगा कि किस क्लास के बच्चे समाज के लिए क्या करें।
स्वास्थ्य एवं तंदुरुस्ती का ध्यान रखा जाएगा : बच्चों के मानसिक और संवेदनात्मक स्वास्थ्य का भी ध्यान रखा जाएगा। इसके तहत बच्चों को योग, पीटी और परेड व मार्चपास्ट भी करना होगा।
विज्ञापन

सेहत-गतिविधि कार्ड बनेगा : स्कूल में पढ़ रहे हर बच्चे का स्वास्थ्य कार्ड बनाया जाएगा। इसमें उनकी लंबाई और वजन के साथ उनको सालभर हुई बीमारियों से जुड़ी जानकारियां भरनी होंगी। यह कार्ड सीबीएसई की वेबसाइट पर समय-समय पर अपलोड करना होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें