फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विकास निगम कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
वन विकास निगम कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। उत्तराखंड वन विकास निगम संयुक्त कार्मिक मोर्चा के आह्वान पर वन विकास निगम के कर्मचारियों ने शुक्रवार को निगम मुख्यालय समेत सभी प्रभागों में कार्य बहिष्कार कर दिया। कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से राज्य के सभी विक्रय डिपो में निकासी व बिक्री का कार्य ठप रहा, जिसके चलते निगम को लाखों का नुकसान भी हुआ। दूसरी ओर वन विकास निगम के मुख्यालय पर कर्मचारियों की सभा हुई जिसमें वक्ताओं ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक विचार नहीं किया गया तो 11 मार्च से निगम मुख्यालय में आमरण अनशन किया जाएगा।
निगम मुख्यालय में आयोजित सभा में संगठन के महामंत्री हरदेव सिंह रावत ने कहा कि प्रबंधन अनावश्यक रूप से कर्मचारियों के वेतन से कटौती पर आमादा है। यदि वेतन से कटौती की गई तो कर्मचारी वेतन नहीं लेंगे। स्केलर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष टीएस बिष्ट ने कहा कि वन विकास निगम में भ्रष्टाचार के कई मामले उजागर हो चुके हैं, लेकिन किसी भी भ्रष्ट अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर एसोसिएशन के अध्यक्ष टीकाराम ने कहा कि निगम हाईकोर्ट के आदेशों की भी अवहेलना कर रहा है। वन विकास निगम कर्मचारी संघ के महामंत्री प्रेम सिंह चौहान ने कहा कि अदालत के आदेश के बावजूद अभी तक कर्मचारियों को वेतन भुगतान नहीं किया गया है। सभा के दौरान संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों व कर्मचारियों के बीच इस पर सहमति बनी कि यदि मांगों पर सकारात्मक विचार नहीं किया गया तो कर्मचारी 11 मार्च से निगम मुख्यालय में आमरण अनशन शुरू कर देंगे। सभा को बीएस रावत, अश्विनी त्यागी, गिरीश नैथानी, राजेंद्र थापा, पूरन सिंह रावत, प्रमोद नारंग, घनश्याम कश्यप, मदनलाल सैनी, रणवीर सिंह चौहान, शहजाद अली, टीकम सिंह, राकेश त्यागी विरेंद्र बिष्ट आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें