फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑल स्टार की टीम फाइनल में पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

सोशल बलूनी क्रिकेट एकेडमी की ब्लू टीम को हराकर ऑल स्टार एकेडमी की टीम अंडर-14 स्व. वीसी जैन क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गई है। फाइनल मुकाबला ऑल स्टार एकेडमी और सोशल बलूनी एकेडमी की रेड टीम के बीच शुक्रवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन

दून क्रिकेट एकेडमी के ग्राउंड पर चल रहे टूर्नामेंट में बुधवार को दूसरा सेमीफाइनल फाइनल मुकाबला सोशल बलूनी ब्लू और ऑल स्टार के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सोशल बलूनी की टीम 40 ओवर में 193 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए आदित्य ने 59 रनों की पारी खेली। इसके अलावा राहुल और सचिन ने 42-42 व अनिल ने 25 रनों का योगदान दिया। ऑल स्टार के गेंदबाज युवराज और शिवा ने तीन-तीन विकेट चटकाए। 194 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑल स्टार की टीम ने पांच विकेट रहते मैच जीत लिया। टीम के लिए अर्श 96 और नीरज 29 रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें