फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

75 किमी नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगे रोडवेज कर्मियों के बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

स्कूल-कॉलेज में पढ़ने वाले रोडवेज कर्मचारियों के बच्चे अब निगम की साधारण बसों में नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगे। यह सुविधा 75 किलोमीटर के दायरे में ही मान्य होगी। इस बाबत परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन ने सोमवार को आदेश जारी किया। उन्होंने कर्मचारियों के बच्चों के लिए ऑनलाइन पास बनाने के निर्देश भी दिए।
महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन ने बताया कि नियमित कर्मचारियों और अधिकारियों के स्कूल-कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चों को यह सुविधा दी गई है। पढ़ने वाले बच्चों के पास संस्थान के परिचय पत्र के आधार पर ऑनलाइन पास जारी किए जाएंगे। यात्रा पास बनवाने के लिए कर्मचारियों को प्रमाणपत्र भी उपलब्ध कराना होगा। जिस कार्यालय से पास बनाया जाएगा, स्कूल-कॉलेज का सत्र खत्म होने के बाद पास वहीं जमा कराना होगा। अगर पास का दुरुपयोग मिलता है तो उसे निरस्त कर दिया जाएगा। इसके अलावा पास अधिकतम 75 किलोमीटर तक ही मान्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
प्रभारी सहायक महाप्रबंधक का स्थानांतरण
देहरादून। परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक बृजेश कुमार संत ने सोमवार को पर्वतीय डिपो में बतौर प्रभारी सहायक महाप्रबंधक तैनात विजय तिवारी को भवाली डिपो स्थानांतरित कर दिया है। वहीं, मंडलीय कार्यशाला में तैनात सहायक महाप्रबंधक वित्त तरुण अवस्थी को मौजूदा कार्य के साथ ही पर्वतीय डिपो के सहायक महाप्रबंधक की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें