फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से झुलसी मासूम को मदद की दरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। आग से झुलसी सात वर्षीय मासूम दिव्या को इलाज के लिए आपकी मदद की दरकार है। श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में 28 दिसंबर से भर्ती सौरीगाड़ (ब्लॉक देवाल, जिला चमोली) निवासी दिव्या को इन्फेक्शन इतना अधिक हो गया है कि उस पर दवा का असर अब बहुत कम हो रहा है। जिसकी वजह से उसे ऑपरेशन करने की जरूरत है। लेकिन, आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण परिजन ऑपरेशन का खर्च उठाने में असमर्थ है। आपकी आर्थिक मदद से सात साल की बेटी की जान बच सकती है।
विज्ञापन

दिव्या सौरीगाड़ के राजकीय प्राथमिक स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ती है। 21 दिसंबर को स्कूल से छुट्टी होने पर वह अन्य बच्चों के साथ घर लौट रही थी। ज्यादा ठंड होने पर रास्ते में बच्चों ने आग जला दी। इसी बीच एक चिंगारी उसके ट्रैक सूट पर पड़ गई। ट्रैक सूट ने आग इतनी जल्दी पकड़ी कि उसके साथी कुछ नहीं कर पाए। बच्चों के चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनकर आसपास के ग्रामीण एकत्रित हुए और आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक दिव्या की स्थिति बिगड़ गई थी। सूचना पर पहुंची दिव्या की मां बसंती एंबुलेंस न मिलने पर बेसुध बेटी को एक ट्रैकर से श्रीनगर अस्पताल लेकर पहुंची। एक सप्ताह के बाद भी बच्ची के स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ तो परिजन उसे लेकर ट्रैकर से ही एम्स ऋषिकेश लेकर पहुंचे। वहां से उसे देहरादून कोरोनेशन अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन, यहां भी बच्चे की हालत में सुधार नहीं हुआ तो परिजन उसे लेकर श्री महंत अस्पताल लेकर पहुंच गए। यहां डाक्टरों ने इलाज का खर्च सात लाख रुपये बताया है। आपकी मदद से बच्ची की जान बच सकती है।
विज्ञापन

मदद के लिए इस नंबर पर करें संपर्क :-9149048377
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें