फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोईवाला को अंडर-14 और 17 में दोहरे खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

खेल महाकुंभ के अंतर्गत आयोजित जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के खो-खो में अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग में डोईवाला ने दोहरे खिताब जीते। युवा कल्याण विभाग की ओर से पवेलियन ग्र्राउंड में चल रही प्रतियोगिता में रविवार को खो-खो के मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन

अंडर-14 बालक वर्ग में डोईवाला ने विकासनगर को 6-2 से हराकर खिताब जीत लिया। तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में सहसपुर ने चकराता को 7-2 के अंतर से हराया। अंडर-14 बालिका वर्ग में डोईवाला ने विकासनगर को 14-7 से हराकर खिताब कब्जाया। तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में कालसी ने जीत दर्ज की। अंडर-17 बालक वर्ग में डोईवाला ने विकासनगर को 11-2 से हराकर फाइनल मुकाबला जीता। रायपुर की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में डोईवाला ने रायपुर को रोमांचक मुकाबले में 2-1 से हराकर पहला स्थान हासिल किया। तीसरे स्थान पर विकासनगर की टीम रही। विजेता-उपविजेता टीमों को जिला युवा कल्याण अधिकारी एसएस गुसाईं ने सम्मानित किया। मौके पर क्षेत्री युवा कल्याण अधिकारी प्रेम सिंह रावत, मनोज कापड़ी, विनीता नौटियाल, प्रमोद चंद्र, राजीव रावत, रविंद्र रावत, किशन डोभाल, आदेश डबराल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें