फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो ----- बेडु पाको बारो मासा... की धुन में थिरके जवान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। नए साल के उपलक्ष्य पर गौरव सेनानी संगठन की ओर से आयोजित मिलन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। एमकेपी (पीजी) कॉलेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति देकर सबको मंत्रमुग्ध किया। बेडु पाको बारो मासा... की धुन पर कार्यक्रम में शामिल 11वीं बटालियन द गढ़वाल राइफल्स के अधिकारी और जवान जमकर थिरके।
रविवार को जोगीवाला स्थित एक विवाह स्थल में आयोजित समारोह में सबसे पहले बटालियन के शहीदों को पुष्प भेंटकर श्रद्धांजलि अर्पित की। बटालियन के कर्नल प्रभात कुमार बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान संगठन के अध्यक्ष कैप्टन हिम्मत सिंह ने कहा कि नए साल के उपलक्ष्य में बटालियन के पूर्व सैनिकों के लिए समारोह का आयोजन किया गया है। बटालियन ने वर्ष 1971 में हुए भारत-पाक युद्ध, लंका में चले ऑपरेशन पवन, पूर्वोत्तर में चले ऑपरेशन रैना समेत मणिपुर में हुए युद्ध में अहम योगदान दिया। वर्तमान में बटालियन गढ़ी कैंट में तैनात है। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष सोम, मेजर कुलदीप जनवर, मेजर अवतार सिंह, कैप्टन सते सिंह, कैप्टन जेपी ध्यानी, कैप्टन विरेंद्र सिंह नेगी, सूबेदार शिव सिंह रावत, सूबेदार रोशनलाल, अर्जुन सिंह, उमेश राणा, कमल सिंह समेत बटालियन के पूर्व सैनिक और सेवारत जवान परिवार संग मौजूद रहे।
विज्ञापन


एमकेपी की छात्राओं ने लगाए राजस्थानी ठुमके
समारोह में एमकेपी की छात्राओं ने राजस्थानी ठुमके लगाए। इसके अलावा छात्राओं ने गढ़वाली और हिंदी गानों पर भी मनमोहक प्रस्तुति दी। कॉलेज की छात्रसंघ अध्यक्ष निवेदिता राज के नेतृत्व में कार्यक्रम की प्रस्तुति देने वाली छात्राओं में आकृति, प्रतीक्षा, मुस्कान, कोमल, कंचन रावत, अंशिका भंडारी आदि मौजूद रही।

पाइप बैंड की धुन ने भी मोहा मन
समारोह में बटालियन के पाइप बैंड ने गढ़वाली गीतों की धुन से लोगों का मंत्रमुग्ध किया। इस अवसर पर बैंड की ओर से विभिन्न गढ़वाली गीतों की धुन भी प्रस्तुत की। वहीं बटालियन के जवान सूबेदार दिनेश थपलियाल ने गढ़वाली गीत गाकर सबको तालियां बजाने के लिए मजबूर किया।
विज्ञापन


पांच हजार पौधे लगाएगा संगठन
आगामी बरसात में गौरव सेनानी संगठन की ओर से रायपुर क्षेत्र में पांच हजार पौधे रोपेगा। संगठन अध्यक्ष कैप्टन हिम्मत सिंह ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए संगठन की ओर से जून-जुलाई में पांच हजार पौधे रोपेगा। इसके लिए क्षेत्र के विधायक से मिलकर अभियान की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें