फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत ने शुरू की माघ मेला को भव्य रूप देने की तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तरकाशी। जिला पंचायत ने माघ मेला आयोजन को भव्य रूप देने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सोमवार को हुई सांस्कृतिक एवं खेलकूद समितियों की बैठक में आगामी माघ मेले में होने वाली गतिविधियों पर चर्चा की गई। इस बार माघ मेले के दौरान रोजाना शाम को भव्य गंगा आरती आकर्षण का केंद्र रहेगी।
आगामी 14 जनवरी से उत्तरकाशी के रामलीला मैदान में पौराणिक माघ मेले का आयोजन किया जाएगा। वर्तमान जिला पंचायत के कार्यकाल में यह अंतिम माघ मेला है। इसे देखते हुए जिला पंचायत इस बार माघ मेले को भव्य रूप देने की तैयारी में जुट गई है। सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेलकूद समिति की बैठक हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम लोकलुभावन होने के साथ ही संदेशप्रद भी होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णय लिया गया कि मेला मंच पर लोकप्रिय कलाकारों के साथ ही स्थानीय कलाकारों को भी मौका दिया जाएगा। मेले के अंतिम दिन खुले प्रांगण में कमल व्यूह आकर्षण का केंद्र रहेगा। इस बार माघ मेले में खेल गतिविधियों के तहत वॉलीबाल, बैडमिंटन, रस्साकसी, लंबीकूद, गोला फेंक, जलेबी दौड़ तथा महिलाओं की कुर्सी दौड़ का आयोजन किया जाएगा। इसमें जिले के विभिन्न महिला मंगल दल एवं नवयुवक मंगल दलों को भी आमंत्रित किया जाएगा। इसके साथ ही माघ मेले के दौरान रोजाना शाम को गंगा तट पर भव्य गंगा आरती का आयोजन भी किया जाएगा। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य कुलदीप बिष्ट, नागदत्त, डा.रामचंद्र उनियाल, उमेश बहुगुणा, शिवरतन रावत, हेमलता गौड़, संजय चौहान, सुशील शर्मा, दिवाकर सेमवाल, विवेकानंद सुंदरियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें