फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज कुंभ के दौरान गंगा में नहीं होगी जल की कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज कुंभ के दौरान गंगा में नहीं होगी जल की कमी
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित कुंभ के दौरान देश-विदेश से आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को गंगा में स्नान के लिए जल की कमी नहीं होगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की ओर से हरिद्वार स्थित भीमगोड़ा बैराज से 5000 क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़ दिया गया है। उत्तरी खंड गंगनहर के अभियंताओं के मुताबिक प्रयागराज कुंभ के दौरान गंगा नदी में जल की कमी न हो इसके लिए गंगनहर के जल की मात्रा में कुछ कटौती की जा रही है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि प्रयागराज में कुंभ का आयोजन किया जा रहा है। वैसे तो कुंभ का पहला मुख्य स्नान पर्व मकर संक्रांति 15 जनवरी को है लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार, कुंभ मेला प्रशासन की ओर से तैयारियों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। कुंभ के दौरान स्नान के लिए श्रद्धालुओं को गंगा में जल की कमी न हो] इसके लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उत्तरी खंड गंगनहर सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता दिनेश चौधरी व एसडीओ विक्रांत कुमार ने बताया कि फिलहाल नदी में 5000 क्यूसेक अतिरिक्त जल छोड़ दिया गया है जो जल्द ही प्रयागराज पहुंच जाएगा। इसके बावजूद यदि कुंभ मेला प्रशासन की ओर से नदी में और अधिक जल की मांग की जाती है तो इसे बढ़ाया जा सकता है। फिलहाल अभी तक ऐसी कोई मांग नहीं की गई है। दोनों अधिकारियों ने बताया कि गंगा नदी में 5000 क्यूसेक अतिरिक्त जल देने के लिए गंगनहर के जल मेें कमी कर उसे 7000 क्यूसेक तक लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें