फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य में बनेगी फुटबॉल एकेडमी : पांडेय

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित खेल महाकुंभ-2018 का शुभारंभ शुक्रवार को तपोवन स्थित युवा कल्याण निदेशालय परिसर में हुआ। खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ कर खेलों को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर खेल मंत्री ने राज्य में फुटबॉल एकेडमी बनाने की घोषणा भी की।
खेल मंत्री ने कहा कि खेल महाकुंभ से चयनित खिलाड़ियों को एकेडमी में जाने का मौका मिलेगा। जहां खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय कोच से प्रशिक्षण की व्यवस्था होगी। उन्होंने कहा कि खेल में अनुशासन बहुत जरूरी है। ऐसे में खेल महाकुंभ के सभी प्रतिभागियों को अनुशासन का पालन करना चाहिए। इस अवसर पर खेल मंत्री ने फुटबॉल में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी को कार, दूसरे नबंर रहने वाले खिलाड़ी को इनाम के तौर पर बाइक देने की घोषणा की। इसके अलावा टूर्नामेंट के बेस्ट गोल कीपर को भी बाइक देने की बात कही। इस मौके पर संयुक्त निदेशक खेल डॉ. धमेंद्र भट्ट, उपनिदेशक युवा कल्याण शक्ति सिंह, सहायक निदेशक नीरज गुप्ता, उपनिदेशक एसके सार्की, सुनील गैरोला, बीएस रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा कल्याण विभाग की ओर से
ननूरखेड़ा और लाडपुर बना कबड्डी चैंपियन
देहरादून। तपोवन स्थित युवा कल्याण निदेशालय परिसर में शुक्रवार को खेल महाकुंभ में न्याय पंचायत स्तर की कबड्डी स्पर्धा के बालक वर्ग में ननूरखेड़ा ने लाडपुर को 22-1 के अंतर से हराकर खिताब कब्जाया। बालिका वर्ग में लाडपुर ने नालापानी को 19-7 से हराकर खिताब अपने नाम किया। खो-खो के बालक वर्ग में सौड़ा सरोली ने लाडपुर को 12-4 और बालिका वर्ग में नालापानी ने सौड़ासरोली को 7-4 से हराकर खिताब पर कब्जा किया। लांग जंप के बालिका वर्ग में अलक ने पहला, पायल ने दूसरा व खुशबू ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालक वर्ग में मनीष चौहान ने पहला, निशांत ने दूसरा व मुनिरल ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग की गोला फेंक स्पर्धा में आकांक्षा पहले, पायल दूसरे और लक्ष्मी तीसरे स्थान पर रही। बालक वर्ग में विजेंद्र ने पहला, अजीत ने दूसरा व शुभम ने तीसरा स्थान कब्जाया। अंडर-14, 100 मीटर दौड़ में राखी व मनीष ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें