ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
स्पोर्ट्स प्रमोशन फाउंडेशन स्कूल इंडिया कप के लिए रविवार को एसआई ग्राउंड में हुए मैच में सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल ने एसजीआरआर पब्लिक स्कूल को 110 रनों से हरा कर पूर अंक हासिल किए।
पहला मुकाबला एसजीआरआर पब्लिक स्कूल और सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। सोशल बलूनी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में 219 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए समीर ने 57 रनों की शानदार अर्द्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा युवराज ने 47 व आदित्य चक्रवर्ती ने नाबाद 36 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसजीआरआर की पूरी टीम 109 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से प्रदीप ने 24, विशाल ने 21 व विकास ने 19 रन बनाए। वहीं, सोशल बलूनी के गेंदबाज वंशज ने चार व रितेश ने दो विकेट चटकाए।