फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजत जयंती समारोह में सम्मानित होंगी महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

उत्तराखंड महिला मंच के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर हरिद्वार रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में 19 दिसंबर को भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारी महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। आयोजन में प्रदेशभर से मंच के कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

यह जानकारी रविवार को उत्तराखंड महिला मंच की सदस्य कमला पंत ने प्रेसक्लब में मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि महिला मंच 25वें साल में प्रवेश कर रहा है। इस उपलक्ष्य में 19 दिसंबर को दो दिवसीय कार्यक्रम हरिद्वार रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में होगा। पहले दिन गांधी पार्क से सांस्कृतिक रैली निकाली जाएगी। इसके बाद 20 दिसंबर को महिला महासम्मेलन होगा। इसमें राज्य आंदोलनकारी महिलाओं को सम्मानित करने साथ ही विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें