फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्तन कैंसर से बचाव के उपाय बताए

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

कैन प्रोटेक्ट फाउंडेशन की ओर से आयोजित स्तन कैंसर स्क्रीनिंग एवं जागरूकता शिविर में महिलाओं को स्तन कैंसर से बचाव के उपाय बताए। अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित दो दिवसीय शिविर का शुभारंभ व्हीजल फार्मा के निदेशक विभोर गुप्ता ने किया। रविवार को आयोजित शिविर में शहर की 423 महिलाओं ने निशुल्क जांच कराई।
विज्ञापन

शिविर में कैन प्रोटेक्ट की अध्यक्ष डॉ. सुमिता प्रभाकर की ओर से महिला स्वास्थ्य एवं स्तन कैंसर विषय पर जानकारी दी गई। साथ ही शिविर में आई महिलाओं को स्वयं स्तन परीक्षण की ट्रेनिंग भी दी गई। डॉ. सुमिता प्रभाकर ने कहा कि स्तन कैंसर से बचने के लिए लोगों को स्तन कैंसर प्रति जागरूक करना होगा। साथ ही समय समय पर महिलाओं को इसकी जांच करानी चाहिए। इस अवसर पर समाज में महिलाओं को स्तन कैंसर के प्रति जागरूक करने वाले अलकनंदा अशोक, साधना जयराज, ज्योति गुलाटी, नीता गर्ग को आशा की किरण अवार्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें