फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी और गणित में सरकारी स्कूल के बच्चे फिसड्डी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

प्रदेश के सरकारी स्कूलों के बच्चे अंग्रेजी और गणित में फिसड्डी साबित हो रहे हैं। यह तस्वीर मासिक परीक्षाओं के परिणाम के बाद सामने आई है। आंकड़ों के अनुसार करीब दो तिहाई छात्र-छात्राएं अंग्रेजी और गणित में फेल हो पाए हैं।
बीते चार माह की मासिक परीक्षाओं के परिणाम के अनुसार, कक्षा तीन के 49 फीसदी बच्चे अंग्रेजी और 57 फीसदी बच्चे गणित की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। हालांकि कक्षा आठ में यह प्रतिशत घट गया। कक्षा आठ के अंग्रेजी में केवल 35 और गणित में 37 फीसदी बच्चे ही पास हो पाए। रिपोर्ट के अनुसार कक्षा पांच के 34 फीसदी बच्चे पैसे को रुपये में नहीं बदल सकते। कक्षा चार के आधे से भी कम बच्चे विलोम और पर्यायवाची शब्द समझते हैं। आठवीं कक्षा के करीब आधे बच्चे हिंदी की कविता भी नहीं समझते हैं। तीसरी कक्षा के 70 फीसदी बच्चे चित्रों और संख्या के पैटर्न को भी नहीं जानतेे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा कैप्टन आलोक शेखर तिवारी ने बताया कि मासिक परीक्षाओं के माध्यम से कमजोर छात्र-छात्राओं को चिह्नित किया जा रहा है। इनमें सुधार के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर काम किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें