फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आयुष्मान भारत योजना’ की लांचिंग आज

विज्ञापन
विज्ञापन
‘आयुष्मान भारत योजना’ की लांचिंग आज
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य योजना ‘आयुष्मान भारत योजना’ की लांचिंग रविवार को पूरे देश के साथ उत्तराखंड में की जा रही है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत राजधानी के गांधी शताब्दी अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में योजना का विधिवत शुभारंभ करेंगे। योजना की लांचिंग को लेकर सरकार, शासन व स्वास्थ्य विभाग की ओर से सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण नितेश कुमार झा ने बताया कि मुख्यमंत्री गांधी शताब्दी अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम मेें योजना का शुभारंभ करेंगे। वहीं राज्य के बाकी सभी जिलों में जिले के प्रभारी मंत्री व विधायक एक साथ योजना का विधिवत शुभारंभ कराएंगे। उन्होंने बताया कि योजना के पहले चरण में राज्य के 5,37,000 परिवारों को योजना का लाभ दिया जाएगा। जिसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सचिव झा ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर पीएम मोदी झारखंड में आयोजित कार्यक्रम में योजना का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन

दूसरी ओर अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने बताया कि ‘आयुष्मान भारत योजना’ के तहत राज्य के बड़े सरकारी व निजी अस्पतालों में 1350 बीमारियों के इलाज की सुविधा मिलेगी जिनमें कैंसर, हृदय रोग समेत कई गंभीर बीमारियां भी शामिल हैं। योजना के तहत मरीजों को पांच लाख रुपये तक के इलाज की मुफ्त सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन



पहले पौड़ी मेें होना था कार्यक्रम
राज्य में आयुष्मान भारत योजना को पहले पौड़ी गढ़वाल से लांच किया जाना था। जहां मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत योजना की विधिवत लांचिंग करते। कार्यक्रम की सारी तैयारियां भी पूरी कर ली गई। शासन से लेकर स्वास्थ्य विभाग के आला अफसर भी पौड़ी पहुंच गए, लेकिन मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए ऐन मौके पर कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया है। विभागीय अफसरों ने बताया कि अब पौड़ी गढ़वाल के बजाय मुख्यमंत्री रावत राजधानी दून के गांधी शताब्दी अस्पताल में योजना की लांचिंग करेंगे। कार्यक्रम स्थल मेें अचानक परिवर्तन किए जाने के चलते स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी देर रात तक गांधी शताब्दी अस्पताल में तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें