पहाड़ों पर पेड़ों के कटान पर लगे रोक : वार्ने
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
देहरादून। हिमालय संरक्षण के लिए पहाड़ों पर हो रही पेड़ों की कटान पर रोक लगना जरूरी है। जब तक हम जागरूक नहीं होंगे, तब तक हिमालय को संरक्षित नहीं किया जा सकता है।
ये बातें शनिवार को उत्तरांचल पीजी कॉलेज ऑफ बायो-मेडिकल साइंस एंड हॉस्पिटल में हिमालय दिवस पर ‘बायो लॉजिकल एंड इकोलॉजिकल एस्पेक्ट्स ऑफ हिमालय’ विषय पर आयोजित कार्यशाला में कॉलेज के प्रबंध निदेशक जीडीएस वार्ने ने कहीं। उन्होंने कहा कि हिमालय को बचाने के लिए हम सभी को प्रयास करने होंगे। कार्यशाला में राष्ट्रीय उच्च शिक्षा अभियान की उपनिदेशक डॉ. हर्षवंती बिष्ट, कॉलेज की अधिशासी निदेशक तवलीन कौर वार्ने, प्रिंसिपल डॉ. रश्मि, उपनिदेशक डीके गुप्ता, डॉ. अश्विनी कुमार शर्मा ने भी विचार रखे। इस अवसर पर हुई पोस्टर प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर डॉ. असलम, डॉ. पल्लवी चौहान, डॉ. नेहा सैनी, डॉ. नेहा कपूर, डॉ. स्वाति शर्मा आदि मौजूद रहीं।
भौतिक चिकित्सा दिवस भी मनाया
उत्तरांचल पीजी कॉलेज ऑफ बायो-मेडिकल साइंस एंड हॉस्पिटल में शनिवार को फीजियोथेरेपी विभाग के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की ओर से भौतिक चिकित्सा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्रबंध निदेशक जीडीएस वार्ने, अधिशासी निदेशक तवलीन कौर वार्ने, प्रिंसिपल डॉ. रश्मि, उपनिदेशक डीके गुप्ता ने दीप जलाकर किया। इस दौरान वाद-विवाद प्रतियोगिता तथा फीजियोथेरेपी पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। इसके बाद विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान डॉ. मीनाक्षी चौहान, डॉ. देवश्री, डॉ. रिंकू यादव, डॉ. रूपा रानी आदि मौजूद रहे।