फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन दिलाने के नाम पर की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर। लोन दिलाने का झांसा देकर प्राइवेट कंपनी के कर्मचारियों ने एक युवक से 25 हजार रुपये हड़प लिये। लेकिन लोन न मिलने पर पीड़ित युवक ने कोतवाली पुलिस से मामले की शिकायत की है। संबंधित कंपनी के कर्मचारियों के फोन नंबर भी अब बंद हैं।
विज्ञापन

कस्बे के सोसायटी रोड मोहल्ला निवासी सुधीर पुत्र सुशील ने लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने पिछले दिनों एक विज्ञापन देखा था, जिसमें बिना ब्याज के लोन की व्यवस्था प्रकाशित था। साथ ही लोन लेने के लिए संपर्क के लिए कई मोबाइल नंबर भी दिए गए थे। सुधीर ने बताया कि फोन करने पर टप्पेबाजों ने उसके बैंक के खाते की डिटेल, आधार कार्ड समेत कुछ दस्तावेज ऑनलाइन जमा करा लिए। कंपनी के कर्मचारियों ने उसे बताया कि कंपनी उसे 10 लाख रुपये तक लोन दे सकती है। लेकिन उसने अपनी जरूरत के लिहाज दो लाख रुपये के लोन का आवेदन किया। सुधीर का कहना है कि इसके बाद कंपनी के कर्मचारियों ने उसे सिक्योरिटी राशि के तौर पर धनराशि जमा कराने को कहा तथा इसके बाद उन्होंने उसे दो अलग-अलग खाता नम्बर देकर उससे 25 हजार रुपये जमा करा लिए। जब सुधीर ने उन फोन नंबरों पर संपर्क किया तो सभी मोबाइल फोन बंद थे। उसने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। उधर, कोतवाली के एसएसआई हरिओम राज चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन






विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें