गैलेक्सियन और सेंट कबीर स्कूल जीते
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। कारमन स्कूल की ओर से आयोजित पांचवें आईएलजी मान मेमोरियल जूनियर फुटसल टूर्नामेंट में सेंट कबीर स्कूल, आर्यन स्कूल, सेंट ज्यूडस स्कूल, सेंट जेवियर, गैलेक्सियन और दी हेरिटेज की टीम जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में पहुंचे।
मंगलवार को कारमन स्कूल और सेंट थॉमस कॉलेज के मैदान पर फुटसल के 3-3 मुकाबले खेले गए। कारमन स्कूल के मैदान पर पहला मुकाबला सेंट कबीर और कर्नल ब्राउन स्कूल के बीच खेला गया। मुकाबले में सेंट कबीर ने कर्नल ब्राउन को 8-0 से राैंदा। दूसरा मुकाबला आर्यन स्कूल और दून इंटरनेशनल स्कूल के बीच खेला गया। इस मैच को आर्यन स्कूल ने 5-3 से जीत लिया।
तीसरे मुकाबले में शिवालिक इंटरनेशनल के उपस्थित न होने पर सेंट ज्यूडस को वॉक ओवर देकर विजेता घोषित कर दिया गया। वहीं, सेंट थॉमस कॉलेज के मैदान पर पहला मुकाबला गैलेक्सियन और श्रीराम सेनेटरी के बीच खेला गया। इसमें गैलेक्सियन ने श्रीराम सेनेटरी को 6-3 से हराया। दूसरा मुकाबला सेंट जेवियर और राजाराम मोहन राय के बीच हुआ। मुकाबले में सेंट जेवियर ने राजाराम मोहन राय को 5-3 से मात दी। तीसरे मुकाबले में दी हेरिटेज ने ग्रेस एकेडमी को 3-2 से हराया। बृहस्पतिवार को क्वार्टर फाइनल के सभी मुकाबले खेले जाएंगे।