फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय दिवस पर निकाली बाइक रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
विजय दिवस पर निकाली बाइक रैली
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। कारगिल विजय दिवस को 19 साल हो गए हैं। हमारे देशवासियों के अंदर भी वही जज्बा है, जो हमारे जवानों के अंदर है। यह जज्बा देश की सुरक्षा और आने वाले खतरों का सामना करने में मदद करेगा। यह बातें बृहस्पतिवार को कैंट बोर्ड क्लेमेंटटाउन के अध्यक्ष ब्रिगेडियर सुभाष पनवर ने कही। वह मिलन केंद्र से बाइक रैली को रवाना कर रहे थे। यह कार्यक्रम अमर उजाला और टीवीएस मोटर्स की ओर से आयोजित किया गया था।
बाइक रैली को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह रहा। बारिश के बावजूद काफी संख्या में युवा कैंट बोर्ड क्लेमेंटटाउन स्थित मिलन केंद्र पर एकत्र हुए। जहां देशभक्ति गीतों के बीच युवाओं ने बाइक रैली निकाली। यह रैली मिलन केंद्र से निकली बाइक रैली टर्नर रोड, शिमला बाईपास, चंद्रबनी चौक, निरंजनपुर मंडी, जीएमएस रोड, बल्लूपुर चौक, चकराता रोड, घंटाघर, राजपुर रोड होते हुए गांधी पार्क पहुंची। जहां बाइक रैली का समापन हुआ। इस मौके पर टीवीएस मोटर्स के एरिया मैनेजर विशाल विक्रम सिंह, टेरेटरी मैनेजर रजत उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले कैंट बोर्ड के अध्यक्ष सुभाष पनवर ने कहा कि हमारा कर्तव्य है कि शहीदों के सपनों का देश बनाएं, यही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उनके बलिदान को नहीं भुलाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अब तक हुए युद्धों में हमारी सेना ने दुश्मनों को अपनी ताकत का अहसास कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें