फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम कम, घमंड ज्यादा करती है भाजपा : राजेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

प्रदेश की भाजपा सरकार काम कम और घमंड ज्यादा करती है। यह बात समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने कही। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी पांचों सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। इसके अलावा निकाय चुनाव में भी अपने प्रत्याशी मैदान में उतारेगी। इस कड़ी में 31 अगस्त को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ऊधमसिंह नगर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

सोमवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में राजेंद्र चौधरी ने कहा कि अब तक की भाजपा और कांग्रेस सरकारें 18 साल में जनता हित की नीतियां नहीं बना पाईं, वे विकास क्या करेंगी। उन्होंने केंद्र और राज्य में बैठे भाजपा नेताओं पर घमंड करने का आरोप लगाया। चौधरी ने कहा कि सपा 2019 में लोकसभा और निकाय चुनावों को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 31 अगस्त को ऊधमसिंह नगर में प्रदेशभर से आए सपा कार्यकर्ताओं की बैठक के साथ-साथ उनसे सुझाव भी लेंगे। इस दौरान प्र्रदेश अध्यक्ष कुलदीप रावत, पूर्व अध्यक्ष एसएन सचान, प्रदेश प्रवक्ता अतुल यादव, महासचिव शाहेब अहमद, जिलाध्यक्ष गुलफाम अली समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें