ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
देहरादून। लंबे समय से विभिन्न मांगें पूरी न होने को लेकर नाराज परिवहन निगमकर्मी 29 जून को मुख्यालय का घेराव करेंगे। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द विचार नही किया गया तो वे चक्का जाम करेंगे।
सातवेें वेतन आयोग की संस्तुतियोें के अनुरूप एरियर का भुगतान शीघ्र करने, निगम में आउटसोर्स चालकाें, परिचालकाें को न्यूनतम वेतन 18000 से लेकर 24000 रुपये मासिक वेतन भुगतान, मंडलीय डिपो कार्यशालाओं में कार्यरत तकनीकी कर्मचारियों के पदनाम में परिवर्तन किए जाने जैसी कई मांगों पूरी न होने से परिवहन निगमकर्मियों में जबरदस्त रोष है। उल्लेखनीय है कि परिवहन निगमकर्मी आउटसोर्स परिचालकों को किमी का भुगतान चालकोें की तर्ज पर किए जाने, कार्यशाला कार्मिकों की निगम ढांचे में विद्यमान पदों की विसंगतियों केा दूर करने, कर्मचारियों को प्रत्येक माह की सात तारीख को वेतन भुगतान करने, निगम में कार्यरत अधिकारियों, उप अधिकारियों व मुख्यालय में रिक्त पदों को प्रोन्नति के माध्यम से भरे जाने की मांग लंबे समय से कर रहे हैें। लेकिन, न तो शासन और न ही निगम मुख्यालय ने कर्मचारियों की समस्याओं को सुलझाने की कोई पहल की है। जबकि कर्मचारी समय-समय पर आंदोलन कर रहे हैं। अब कर्मचारियों ने निगम मुख्यालय के घेराव का ऐलान कर दिया है। उत्तराख्ंाड रोडवेज इम्प्लाइज यूनियन ने इस संबंध में महाप्रबंधक दीपक जैन को नोटिस भी दे दिया है। इतना ही नही यूनियन पदाधिकारियों ने इस संबंध में परिवहन मंत्री, आयुक्त, सचिव परिवहन समेत कई अफसरों को ज्ञापन भेज दिया है। यूनियन पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगाें पर जल्द विचार न किया गया तो परिणाम अच्छे नहीं होंगे।
-----------------------
महाप्रबंधक ने वार्ता के लिए बुलाया
परिवहन निगम महाप्रबंधक दीपक जैन ने कर्मचारी यूनियनों के पदाधिकारियों को मंगलवार को अपराह्न तीन बजे वार्ता के लिए बुलाया है। उनका कहना है कि जिन मांगों का निपटारा उनके स्तर पर हो सकता है, उसका समाधान किया जाएगा। शासन स्तर से संबंधित मांगों के बारे में शासन को अवगत कराया जाएगा।