फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंतनगर विवि रिजल्ट : आकृति बडोला ने पाया दूसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

हाल ही में नीट में 608 अंक हासिल करने वाली आकृति बडोला ने पंतनगर विवि की प्रवेश परीक्षा के परिणाम में भी बाजी मारी है। आकृति ने इस परीक्षा में पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है।
मूलरूप से पौड़ी के भदमौली निवासी आकृति के पिता नागेंद्र बडोला बीएसएफ में हैं और वे मेघालय में तैनात हैं। आकृति की मां सुषमा बडोला गृहिणी हैं। आकृति तीन साल से मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही हैं। आकृति ने वर्ष 2016 में नीट में 300 अंक, वर्ष 2017 में नीट में 472 अंक हासिल किए थे। इस साल 632 अंक हासिल किए हैं। इसके पहले आकृति ने मार्शल स्कूल से 94 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं और यहीं से 94.5 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास की थी। शुक्रवार को जारी हुए पंतनगर विवि के परिणाम में आकृति ने प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। उनके शिक्षक विपिन बलूनी का कहना है कि वह बेहद लगनशील है। कम अंक आने के बावजूद आकृति ने कभी हार नहीं मानी और अब नतीजा सामने है। विपिन बलूनी का मानना है कि नीट प्रवेश परीक्षा को क्रैक करने के लिए लगातार तैयारी बेहद जरूरी है।
विज्ञापन


फोटो::
तीन साल की मेहनत का बुशरा को मिला इनाम
नीट के बाद बुशरा ने पंतनगर विवि परीक्षा में पाया सातवां स्थान
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती। कुछ इसी अंदाज में 12वीं पास करने के बाद लगातार तीन साल से मेहनत कर रही बुशरा खान ने इस साल कामयाबी का परचम फहराया है। बुशरा ने भी नीट क्वालिफाई करने के बाद अब पंतनगर विवि की परीक्षा में प्रदेश में सातवां स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

दून अस्पताल के निकट रहने वाले बुशरा के परिवार के लिए रमजान का पाक महीना दो-दो खुशखबरी लेकर आया है। बुशरा के पिता शाहनवाज खान एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं। मां रेहाना गृहिणी हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद बुशरा को पिता ने डॉक्टर बनने के लिए पढ़ाया। कारमन स्कूल से 86 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास करने के बाद बुशरा ने वर्ष 2015 में 82 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास की। इसके बाद से लगातार वह नीट की तैयारी में जुटी रही। गत वर्ष नीट में 445 अंक हासिल किए लेकिन सीट नहीं मिल पाई। इस साल बुशरा ने 507 अंक हासिल किए हैं। उन्हें पूरी उम्मीद है कि इस साल एमबीबीएस में दाखिला हो जाएगा। इस बीच बुशरा ने पंतनगर विवि की प्रवेश परीक्षा दी, जिसमें प्रदेश में सातवां स्थान हासिल किया है। बुशरा के शिक्षक विपिन बलूनी के मुताबिक वह बेहद मेहनती छात्रा है। तीन साल तक मेहनत की है, जिसके परिणाम सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें