फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन

सीजेएम हैंपटन कोर्ट स्कूल के छात्र-छात्राओं ने नगर को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए जागरुकता रैली निकाल लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए भी प्रेरित किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को स्कूल के छात्र-छात्राओं ने किताब घर से माल रोड होते हुए पिक्चर पैलेस तक हाथों में स्लोगन की तख्ती और बैनर लेकर जन जागरुकता रैली निकाली। नारों के साथ उन्होंने लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। छात्रों ने दुकानों के आगे पॉलिथीन का प्रयोग न करने की अपील की। इसके स्थान पर कागज एवं कपड़ों की थैली के प्रयोग के लिए प्रेरित किया। छात्रों ने लोगों को पौधरोपण की अपील की और मसूरी को हरा भरा बनाने में सहयोग मांगा। रैली में नीरज शर्मा, अरविंद सिंह, शैलजा परवीन, वीर सिंह, उर्वशी और रिया समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें