फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंट बोर्ड सभासद को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंट के पूर्व पार्षद को दूसरा नोटिस जारी
विज्ञापन

देहरादूनऱ् देहरादून कैंट बोर्ड का शिकंजा अवैध निर्माण व अतिक्त्रस्मण में लिप्त सभासदों पर लगातार कसता जा रहा है। इस कड़ी में शनिवार को पूर्व सभासद ओम प्रकाश गुप्ता समेत सभासद हितेश गुप्ता के एक रिश्तेदार तेजेंद्र कुमार को अवैध निर्माण पर नोटिस जारी किया गया। अब तक बोर्ड आठ नोटिस जारी कर चुका है, जिसमें सरकारी जमीन के कब्जे के मामले में दो सभासदों पर उनकी सदस्यता समाप्त होने की तलवार भी लटक रही है।
विज्ञापन

कैंट बोर्ड के मुख्य अधिशासी अधिकारी (सीईओ) जाकिर हुसैन को शिकायत मिली थी कि पूर्व सभासद ओम प्रकाश गुप्ता ने केहरी गांव के बाहर पेट्रोल पंप के सामने अवैध व्यावसायिक भवन का निर्माण किया है। इसमें एक क्लिनिक भी संचालित किया जा रहा है। शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सीईओ ने ओम प्रकाश को नोटिस जारी कर सात दिन में जवाब देने को कहा है। ओम प्रकाश को पूर्व में भी नोटिस जारी किया जा चुका है। वहीं, सभासद हितेश गुप्ता के रिश्तेदार तेजेंद्र कुमार को आइएमए के गेट नंबर छह के पास अनाधिकृत भवन निर्माण पर नोटिस जारी किया गया। सीईओ हुसैन के अनुसार सात दिन के भीतर संतोषजनक जवाब न मिलने पर कैंट बोर्ड अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। इसके अलावा पूर्व में जारी किए गए नोटिस की स्थिति भी तलब की जा रही है। अब सभासदों व पूर्व सभासदों के अवैध निर्माण व सरकारी भूमि पर कब्जों के मामलों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें