फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडी के बयान से भड़के इंजीनियर

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

उत्तराखंड पावर जूनियर इंजीनियर एसोसिएशन की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को सब स्टेशन माजरा में हुई। इस दौरान इंजीनियरों ने उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक बीसीके मिश्रा के कर्मचारी संगठनों का ब्यौरा तलब करने संबंधी बयान पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों पर दबाव बनाकर (अश्योर्ड करियर प्रमोशन) एसीपी का अधिकार छीनने की कोशिश की जा रही है। इंजीनियर इसका विरोध करेंगे और हरहाल में एसीपी का लाभ लेकर रहेंगे।
एसोसिएशन के केंद्रीय अध्यक्ष जीएन कोठियाल ने कहा कि एसीपी में 9-5-5 प्राप्त करना ऊर्जा कर्मचारियों का अधिकार है। शासन ने समझौते के तहत इसके समाधान के लिए 31 मार्च तक का आश्वासन दिया है, लेकिन कर्मचारियों पर मानसिक दबाव बनाने की कोशिश हो रही है। कोठियाल ने कहा कि एमडी को अनावश्यक बयानबाजी करने से पहले 1979 की नियमावली पढ़ लेनी चाहिए, जिसमें संगठनों को मान्यता प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि संगठन से जुड़े सेवानिवृत्त पदाधिकारी यथावत बने रहेंगे। नियत अवधि में एसीपी का आदेश जारी नहीं होता है तो कर्मचारी आरपार की लड़ाई को तैयार रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

केन्द्रीय महासचिव जेसी पंत ने कहा कि जल्द एसोसिएशन प्रबंध निदेशक से मुलाकात करेगा। बैठक में कर्ण सिंह, रविंद्र सैनी, पवन रावत, विनीत गुप्ता, दीपक पाठक, बीएम भट्ट, बबलू सिंह, डीएस गौड़, रमेश नेगी, वीएस बहुगुणा, राहुल अग्रवाल, वीरेश कुमार, आरपी नौटियाल, अमित रौेतेला, प्रकाश जोशी, राकेश नेगी, विपिन डंगवाल, विमल कुल्यिाल, अतुल शर्मा, मुकेश रावत, आरिफ अली, जीएस नेगी, अमित, सुधीर बड़ोनी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें