फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव में मजबूती से मैदान में उतरेगी सपा

विज्ञापन
विज्ञापन
निकाय चुनाव में मजबूती से मैदान में उतरेगी सपा: आभा
विज्ञापन

-- यूपी की पूर्व दर्जाधारी मंत्री ने नगर में ली कार्यकर्ताओं की बैठक
-- एकजुटता से चुनाव की तैयारियां शुरू करने का किया आह्वान
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। उत्तर प्रदेश की पूर्व दर्जाधारी मंत्री और वरिष्ठ सपा नेता आभा बड़थ्वाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी नगर निकाय में मजबूती के साथ राज्य में चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव की तैयारियां शुरू करने का आह्वान किया। दावा किया कि इस बार प्रदेश में सपा कई सीटों पर जीत दर्ज करेगी।
सोमवार को हरिद्वार रोड स्थित पीडब्ल्यूडी के निरीक्षण भवन में सपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें पूर्व दर्जाधारी मंत्री आभा बड़थ्वाल ने शिकरत की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जनता से जुड़ने के लिए उनके बीच जाने और नागरिक समस्याओं के निस्तारण के लिए सड़कों पर उतरने को कहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्र में सदस्यता अभियान चलाने के लिए भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व पार्टी कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष अशोक ग्रोवर की अगुवाई में आभा बड़थ्वाल का ऋषिकेश पहुंचने पर स्वागत किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अतुल कुमार यादव, युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष बलवीर सिंह रावत, प्रदेश सचिव राजपाल यादव, रमेश चंद्र गौड़, शकुंतला शर्मा, अंजू कश्यप, सोमदत्त वैद्य, राजेश भंडारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें