फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा से मंदिर तक पूर्व प्रधानमंत्री दीर्घायु को उठे हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा से मंदिर तक पूर्व पीएम की दीर्घायु को उठे हाथ
विज्ञापन

-- भाजपाइयों ने वाजपेयी की लंबी आयु के लिए की प्रार्थना
-- प्रतीतनगर में वाल्मीकि समाज ने भी मनाया जन्मदिन
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश/रायवाला। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 93वें जन्मदिन पर गंगा आरती कर उनकी दीर्घायु की कामना की। स्वर्गाश्रम में भाजपाइयों ने प्राचीन श्री रामेश्वर मंदिर में पूर्व पीएम की दीर्घायु के लिए प्रार्थना की। उधर रायवाला में वाल्मीकि समाज ने भी पूर्व पीएम का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के जन्मदिन पर मोर्चा कार्यकर्ता त्रिवेणीघाट पर जुटे। उन्होंने गंगा आरती में शामिल होकर मोक्षदायिनी से उनकी दीर्घायु की कामना की। इस दौरान गोपाल चंदेल, पंकज शर्मा, अभिषेक मल्होत्रा, मनोज शर्मा, सोनू नेगी, शिवम शर्मा, अक्षय खैरवाल, रुपेश गुप्ता, करन अग्रवाल आदि शामिल थे।
स्वर्गाश्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष शकुंतला राजपूत की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ता गंगा चौक स्थित प्राचीन श्रीरामेश्वर मंदिर में पहुंचे। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर उनकी दीर्घायु की प्रार्थना की। मौके पर नवनीत राजपूत, गुरुपाल बत्रा, गोपाल अग्रवाल, बृजेश चतुर्वेदी, मीनाक्षी भंडारी, मनीष राजपूत, विनीता नौटियाल, बबली देशवाल, पूनम तड़ियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं रायवाला संवाददाता के अनुसार प्रतीतनगर में वाल्मीकि समाज के लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मदिन मनाया। इस दौरान उन्होंने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर पूर्व पीएम की दीर्घायु की कामना की। सोमवार को रायवाला क्षेत्र अंतर्गत प्रतीतनगर स्थित नई बस्ती में वाल्मीकि समाज के लोगों के साथ विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी का जन्मदिन मनाया। स्पीकर अग्रवाल ने कार्यक्रम में पूर्व पीएम के कार्यकाल के दौरान आमजन के लिए चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं पर भी प्रकाश डाला। मौके पर झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल, सुदेश कंडवाल, राजेश जुगलान, गणेश रावत, बीना बंगवाल, गीता डबराल, सूरज, विष्णु, कमल, अनीता, रामचंद्र, रामू, ओमप्रकाश, शेर सिंह, सन्नी, विक्की, सुंदर, शुभम, अनिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें