फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात के तापमान में गिरावट, बढ़ी ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
रात के तापमान में गिरावट, बढ़ी ठंड
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
राजधानी दून में पिछले दिनों से रात में ठंड बढ़ गई है। दोपहर के समय जहां गर्मी का एहसास हो रहा है, वहीं देर रात और सुबह खासी ठंडक महसूस की जा रही है। पिछले दो दिनों में मौसम में एकाएक बदलाव देखने को मिला है, जिसके चलते तापमान में करीब पांच डिग्री तक की कमी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पिछले हफ्ते तक राजधानी दून समेत आसपास के क्षेत्रों का न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब बना हुआ था, लेकिन पिछले दिनों में ठंड बढ़ने से इसमें खासी कमी आई है। दो दिन पहले तक जहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और उससे ऊपर था, वहीं शनिवार और रविवार को यह छह डिग्री के आसपास रहा। 13 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। शनिवार को इस सीजन की सबसे ठंडी रात रिकॉर्ड की गई। शनिवार को न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम केंद्र के अनुसार अगले कुछ दिन, रात और सुबह के समय ठंड बढ़ेगी। मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और पहाड़ी क्षेत्रों में पाला भी बढ़ेगा।
विज्ञापन


पिछले 10 दिनों का न्यूनतम तापमान
17 दिसंबर- 06 डिग्री
16 दिसंबर- 5.8 डिग्री
15 दिसंबर- 10.7 डिग्री
14 दिसंबर- 11.1 डिग्री
13 दिसंबर- 12.5 डिग्री
12 दिसंबर- 10.9 डिग्री
11 दिसंबर- 10.5 डिग्री
10 दिसंबर- 11.0 डिग्री
09 दिसंबर- 10.4 डिग्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें