फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
यमकेश्वर/दुगड्डा।
विज्ञापन

यमकेश्वर और दुगड्डा के पास हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। यमकेश्वर के कौड़िया-किमसार मार्ग पर किमसार से ऋषिकेश की ओर आ रही एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, जिससे इसमें सवार चार लोगों चोटिल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन

राजस्व पुलिस किमसर के अनुसार रविवार सुबह कौड़िया-किमसार मार्ग पर लोहा सिद्ध के पास एक कार के खाई में गिरने से उसमें सवार सोनू, भोलादत्त जोशी, विकास रावत और विजेंद्र अमोली घायल हो गए। ये किसी विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। चारों को मामूली चोटें आई हैं। उधर, दुगड्डा-कोटद्वार मार्ग पर पांचवें मील के पास दुगड्डा की ओर से जा रही एक कार को विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे कार सवार युवती घायल हो गई। युवती को सरकारी अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया गया है, जहां उपचार के बाद से छुट्टी दे दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दुर्घटना शनिवार देर शाम की है। कार स्वामी सुनील घिल्डियाल की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा कायम कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें