फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: विकास कार्यों और निकायों के लिए 805 करोड़ मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश भर में आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने, धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए 805 करोड़ रुपये की बड़ी वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इस धनराशि का एक बड़ा हिस्सा शहरी स्थानीय निकायों के विकास कार्यों और जल विद्युत निगम के बांधों की सुरक्षा पर व्यय किया जाएगा।
विज्ञापन


स्वीकृत बजट में सबसे बड़ा प्रावधान विश्व बैंक पोषित परियोजना के तहत यूजेवीएनएल के छह प्रमुख बांधों और बैराजों की सुरक्षा व सुदृढ़ीकरण के लिए किया गया है, जिसके लिए 398.30 करोड़ अनुमोदित किए गए हैं। इसके साथ ही, पंचम राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों के आधार पर प्रदेश के सभी शहरी स्थानीय निकायों को वित्तीय वर्ष 2026-27 की तृतीय त्रैमासिक किश्त (अक्तूबर से दिसंबर) के रूप में 328.28 करोड़ की राशि जारी की गई है।



धार्मिक पर्यटन और स्थानीय इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर

मुख्यमंत्री ने पर्यटन एवं सांस्कृतिक महत्व के स्थलों के कायाकल्प के लिए भी धनराशि मंजूर की है। चंपावत में भगवती मेला स्थल और भगवती दुर्गा मंदिर के लिए लगभग 1.06 करोड़ तथा पूर्णागिरी मेले के सुचारु संचालन के लिए सेलागांव में बहुउद्देशीय प्रशासनिक भवन के लिए चार करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। इसके अतिरिक्त उधमसिंहनगर के जसपुर में मंदिरों के सुदृढ़ीकरण (1.62 करोड़), पिथौरागढ़ के गुरु गोरखनाथ मंदिर (32.53 लाख) और अल्मोड़ा के घटीका मंदिर (99.39 लाख) के सौंदर्यीकरण का अनुमोदन दिया गया है। उत्तरकाशी के हर्षिल में मुख्य मार्ग के भवनों के फसाड ट्रीटमेंट के लिए 4.92 करोड़ दिए गए हैं।
विज्ञापन




शहरी जनसुविधाएं और प्रशासनिक भवन

देहरादून में पेयजल नेटवर्क व नलकूप सुदृढ़ीकरण के लिए 9.84 करोड़, धामावाला में सीवर लाइन बदलने के लिए 3.80 करोड़ और रायपुर आरजीआईसीएस में शेड निर्माण के लिए 2.20 करोड़ स्वीकृत हुए हैं। हरिद्वार में भूपतवाला व कनखल क्षेत्र की सीवर लाइनों के सुधार के लिए लगभग 13.89 करोड़ और रोशनाबाद में आबकारी विभाग के भवनों के लिए 9.09 करोड़ मंजूर किए गए हैं। पिथौरागढ़ नगर निगम भवन निर्माण के लिए 24.47 करोड़ की मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें