फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरी में 79 स्वास्थ्यकर्मियों ने लगवाया कोरोना का टीका

विज्ञापन
कोरोना से बचाव का टीका लगवाते स्वास्थ्यकर्मी।
विज्ञापन
मसूरी में सोमवार को कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान शुरू हुआ। उप जिला चिकित्सालय में सबसे पहले कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप राणा ने टीका लगवाया गया। इस दौरान 79 फ्रंट लाइन स्वास्थ्यकर्मियों ने टीका लगवाया।
विज्ञापन

उप जिला चिकिस्तालय लंढौर में टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य कर्मचारियों में उत्साह देखने को मिला। डॉ. प्रदीप राणा ने कहा कि टीका लगवाने से घबराने या डरने की जरूरत नहीं है। यह पूरी तरह सुरक्षित है। वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मीता श्रीवास्तव ने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न देें और सभी लोग टीका लगवाएं। उप जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. यतेन्द्र सिंह ने बताया कि टीका लगवाने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को 28 दिन बाद दूसरा डोज लगाया जाएगा। बताया कि पहले दिन स्वास्थ्यकर्मियों के साथ ही आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ताओं को भी वैक्सीन लगाई गई।
इस दौरान डॉ .अभिनव वैदिक, डॉ. हिमानी भंडारी, डॉ. जावेद खान, डॉ. शबाना, डॉ. बीना सिंह, डॉ. स्वाति शर्मा, आलोक धस्माना, नेहा गुप्ता, राजवीर नेगी, डीएस रावत, रुचिका सकलानी, मनोज टम्टा ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें