फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fraud Arrest : 750 करोड़ ठगने वाला दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार, थाईलैंड भागते वक्त उत्तराखंड एसटीएफ ने दबोचा

Mon, 07 Jul 2025 03:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

उत्तराखंड एसटीएफ ने उसे तब पकड़ा, जब वह थाईलैंड भागने की फिराक में था।
विज्ञापन
Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश भर में लोन एप का जाल फैलाकर 750 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने के आरोपी चार्टर्ट अकाउंटेंट (सीए) अभिषेक अग्रवाल को दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से गिरफ्तार किया गया है। उत्तराखंड एसटीएफ ने उसे तब पकड़ा, जब वह थाईलैंड भागने की फिराक में था।

विज्ञापन


आरोपी ने चीनी नागरिकों के साथ मिलकर कई शेल कंपनियां बनाईं और फर्जी लोन एप के जरिये ठगी की। उसके खिलाफ 2022 में पुलिस ने केस दर्ज किया था। एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि शेल कंपनियों को गुरुग्राम का अंकुर ढींगरा व अभिषेक मिलकर चला रहे थे। 

इनमें कई  कंपनियों के सह निदेशक चीन के नागरिक हैं। ठगी गई ज्यादातर रकम को चीन भेजा गया। पुलिस ने 2023 में अंकुर को गुरुग्राम से पकड़ा था, लेकिन अभिषेक फरार था। उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी कराया गया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें