फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दूसरे दिन भी नहीं खुल पाया दिल्ली-यमुनोत्री राजमार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दिल्ली-यमुनाेत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बोसान बैंड के पास पहाड़ से गिर रहे पत्थर व मलबे का क्रम जारी है। इसके चलते दूसरे दिन रविवार को भी राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात संचालन बंद रहा। उधर, लोक निर्माण विभाग की टीम पत्थर व मलबे के रुकने का इंतजार कर रही है।दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बोसान बैंड के पास शनिवार की सुबह छह बजे मलबा व पत्थर आदि गिर गया था। इसे लोक निर्माण विभाग की टीम ने तत्काल साफ करके यातायात सुचारू करा लिया था। लेकिन, इसके ठीक दो घंटे के बाद आठ बजे फिर से पहाड़ी से पत्थर व मलबा आदि गिरना शुरू हो गया था। तब से मार्ग बंद है। लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग खंडदून के अधिशासी अभियंता सुरेश तोमर विभागीय अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे व स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पहाड़ से रुक-रुककर मलबा गिर रहा हैं। इस कारण मलबा साफ कराने में दिक्कत आ रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें