'72 Hours: Martyr Who Never Died' के निर्माताओं को नोटिस
उत्तराखंड सरकार अनाथ बच्चों को फिल्म ‘72 आवर्स’ दिखाएगी।
उत्तराखंड के शौर्य और गौरव की झलक दिखलाती फिल्म ‘72 आवर्स’ के प्रमोशन में राज्य सरकार अपने स्तर पर जुट गई है। राजधानी में अनाथ बच्चों को यह फिल्म दिखाने का निर्णय लिया है।
संस्कृति विभाग को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है। संभव है कि संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज अनाथ बच्चों के साथ मौजूद रहकर यह फिल्म देखें। इससे पहले, गढ़वाली फिल्म भुली ओ भुली के प्रमोशन के लिए भी इस तरह का प्रयोग किया जा चुका है।
इसमें मंत्री और अफसरों ने स्कूली बच्चों के साथ यह फिल्म देखी थी। विभागीय अफसरों के साथ संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज इस मामले में बैठक भी कर चुके हैं। महाराज का कहना है कि ‘72 आवर्स’ उत्तराखंड की वीरता और देशभक्ति को सामने लाने वाली फिल्म है। संस्कृति निदेशक बीना भट्ट के अनुसार, विभागीय स्तर से अनाथ बच्चों को फिल्म दिखाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।