फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: पहले मैच का खिताब ज्ञान नंदा पब्लिक स्कूल के नाम

Mon, 15 Apr 2019 08:44 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
कसिगा स्कूल में आयोजित चौथे अखिल भारतीय प्रकाश चंद बत्ता मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच का खिताब ज्ञान नंदा पब्लिक स्कूल के नाम रहा। ज्ञान नंदा पब्लिक स्कूल ने एमडीके इंटरनेशनल स्कूल को 23 रनों से हराकर जीत से आगाज किया।
विज्ञापन


रविवार को ज्ञान पब्लिक स्कूल और एमडीके इंटरनेशनल स्कूल के मुकाबला से टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर गढ़वाल कमिश्नर डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। ज्ञान नंदा पब्लिक स्कूल टीम के विशाल राज ने सबसे अधिक 40 रन बनाए। कासिफ 21 व दिवाकर की 18 रनों की मदद से टीम ने सात विकेट खो कर 123 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमडीके इंटरनेशनल स्कूल की टीम की शुरुआत कमजोर होने से टीम 100 रनों पर ही सिमट गई। इस दौरान सिद्धार्थ बत्ता, चांदनी बत्ता, चंद्रशेखर, जावेद बट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें