डॉ. भीमराव आंबेडकर की 128वीं जयंती के अवसर पर रविवार को आंबेडकर युवक संघ की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में डॉ. आंबेडकर समेत कई महापुरुषों की झांकियां शामिल रहीं।
डीएल रोड से बैंड बाजों की धुन पर निकाली गई शोभायात्रा में आंबेडकर, महात्मा बुद्ध, गुरु रविदास, महर्षि वाल्मीकि से जुड़ी झांकियों आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा घंटाघर पर पहुंचने पर लोगों ने डॉ. आंबेडकर पार्क में प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद यात्रा पलटन बाजार, राजा रोड से गांधी रोड, दर्शन लाल चौक, लैंसडौन चौक से सर्वे चौक होते हुए वापस डीएल रोड पहुंची। इस दौरान संघ के अध्यक्ष नौहर सिंह, उमेश कुमार, नरेंद्र कुमार, आकाश आदि मौजूद रहे।
बहुजन समाज पार्टी की ओर से पार्टी कार्यालय से गांधी पार्क तक पैदल यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर उदयवीर शर्मा, सूरजभान, रमेश कुमार, सत्यपाल, पदम सिंह, आशाराम, गणेशराम, धर्मेंद्र सिंह, आरडी बर्मन, रामदास आदि मौजूद रहे। भारतीय बौद्ध संघ के सदस्यों ने घंटाघर स्थित आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास चंद्र, प्रवीण, संजय खंडूरी, दीपेंद्र कुमार, संजय सिंह, मुकेश चौहान, प्रदीप महाराज आदि मौजूद रहे।
मां दुर्गा का किया विशेष शृंगार
चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन इंदिरा नगर स्थित प्राचीन सिद्धेश्वर शिव मंदिर में मां दुर्गा का विशेष शृृंगार कर पूजा अर्चना की गई। साथ ही इस मौके पर मां दुुर्गा के नौ स्वरूपों की विशेष पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर भजन गायकों ने मां देवी के सुंदर भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल भक्तिमय कर दिया। इस अवसर पर मंदिर समिति के प्रधान पवन चोपड़ा समेत सैकड़ों भक्तजन मौजूद रहे। उधर, दून फूड रिलीफ फाउंडेशन की ओर से राजपुर रोड स्थित राजकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल में बैसाखी का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर संस्था के संस्थापक जितेंद्र कुमार डंडोना, राजेंद्र कौर, अंकुर जोशी, मधु मारवाह, संजय भल्ला, रीना जौहर, डीके जैन, ऋषभ पांडेय, आदर्श नेगी आदि मौजूद रहे।