फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून की टीम बनी ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

गढ़वाल जोन देहरादून ने 13 स्वर्ण पदक जीतकर 115 अंकों के साथ राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया है। कुमाऊं जोन काशीपुर 10 स्वर्ण के साथ 90 अंक लेकर दूसरे, कुमाऊं जोन लोहाघाट 8 स्वर्ण के साथ 44 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

उत्तराखंड प्रविधिक शिक्षा विभाग की ओर से तीन दिवसीय राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन सोमवार को रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में हुआ। मुख्य अतिथि रहे उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत व प्रभारी सचिव प्राविधिक शिक्षा अशोक कुमार ने सभी विजेताओं को सम्मानित किया। इससे पूर्व पॉलीटेक्निक कॉलेज देहरादून की छात्रा कंचन चुरियाल ने गीत व छात्रों ने मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। इस मौके पर निदेशक तकनीकी शिक्षा अहमद इकबाल, डॉ. दीप्ति सलाहकार उच्च शिक्षा व विभिन्न संस्थाओं के प्रधानाचार्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें