ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
उत्तराखंड ने अरुणाचल प्रदेश को हराकर बीसीसीआई की पुरुष अंडर-23 वन डे लीग एंड नॉकआउट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। प्लेट ग्रुप मेें रह कर उत्तराखंड की टीम सभी मैच जीत कर 32 अंकों के साथ टॉपर है।
प्लेट ग्रुप का अंतिम मुकाबला सोमवार को कटक की एक यूनिवर्सिटी में उत्तराखंड और अरुणाचल के बीच खेला गया। उत्तराखंड ने टॉस जीतकर अरुणाचल को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले खेलने उतरी अरुणाचल की टीम केवल 95 रनों पर सिमट गई। उत्तराखंड के गेंदबाज प्रदीप चमोली, हरजीत सिंह व सागर ने दो-दो और सुनील सिंह बिष्ट व शोभित ने एक-एक विकेट चटकाए। अरुणाचल की ओर से आसिफ ने 20, दीपक सिंह ने 14, लकड़ावाला व ऋषभ ने 13-13 रनों की पारी खेली। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तराखंड की टीम ने मैच को शेष आठ विकेट रहते जीत लिया। सलामी बल्लेबाज वैभव भट्ट के 36 व पीयूष जोशी के 16 रनों के अलावा सागर ने 32 व दिनेश पंवार ने 12 रनों का योगदान दिया।
प्लेट ग्रुप में ये रहा उत्तराखंड का सफर
पहला मैच : बिहार पर 151 रनों से जीत
दूसरा मैच : पुडुचेरी पर 74 रनों से जीत
तीसरा मैच : नागालैंड को छह विकेट से हराया
चौथा मैच : मणिपुर को तीन विकेट से हराया
पांचवां मैच : मेघालय को आठ विकेट से हराया
छठा मैच : मिजोरम को आठ विकेट से हराया
सातवां मैच : सिक्किम को नौ विकेट से रौंदा
आठवां मैच : अरुणाचल को आठ विकेट से हराया