फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलोक बने डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के प्रांतीय अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
आलोक बने डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के प्रांतीय अध्यक्ष
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ लघु सिंचाई विभाग की ओर से आयोजित द्विवार्षिक अधिवेशन में आलोक श्रीवास्तव को प्रांतीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
शनिवार को रायपुर रोड स्थित विकास खंड परिसर में डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ सिंचाई विभाग के अधिवेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक उमेश शर्मा काऊ ने किया। इस अवसर पर कार्यकारिणी का चुनाव भी किया गया। जिसमें अजय बेलवाल, एसएस चौहान, एपी काला ने चुनाव अधिकारी की भूमिका निभाई। दरवान सिंह सरियाल व मुकेश रतूड़ी ने नई कार्यकारिणी का एलान किया। जिसमें आलोक श्रीवास्तव को अध्यक्ष, पीएस भंडारी को महासचिव, आरए यादव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, एजेड बेग को उपाध्यक्ष, आरएस रावत अतिरिक्त महासचिव, संदीप मित्तल को प्रांतीय वित्त सचिव, डीएस नेगी को संप्रेक्षक, दिनेश चंद्र मिश्रा को प्रांतीय संगठन सचिव नियुक्त किया गया। इसके अलावा मुकुल सती को मंडल अध्यक्ष (कुमाऊं), जीवन जोशी मंडल सचिव (कुमाऊं), अनिल रतूड़ी को मंडल अध्यक्ष (गढ़वाल), अंकित कुमार सैनी को मंडल सचिव (गढ़वाल) की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें